https://mbvy.org.in/
  • info@mbvy.org.in
  • +91-7979023019
  • शोकहारा 02, सुधा डेयरी रोड, नियर फूलवड़िया थाना, SBI बैंक के ऊपर, बरौनी, बेगूसराय, बिहार - 851112 ( संपर्क सूत्र : 9471423542 )
causes
causes
causes

स्वास्थ्य शिविर

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन का असली सफलता है |

एक अच्छे जीवन के लिए सही स्वास्थ्य का होना सबसे ज्यादा जरूरी है, स्वास्थ्य संबंधित असाध्य बिमारियों के लिए प्राथमिक स्तर कीआयुर्वेद चिकित्साप्रदान करना एवं पंचायत स्तर पर संस्था की ओर से शिविर का आयोजन कर अस्वस्थ लोगों को चिकित्सक द्वारा निःशुल्क जाँच कर उचित चिकित्सा प्रदान करना |

                                                                                                      हमारी स्वास्थ्य योजनाएँ

                                                                                        (1) मिनी स्वास्थ्य कार्ड (2) मिनी स्वास्थ्य केंद्र

  1.   मिनी स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग एवं लाभ  :-   चैरिटेबल ट्रस्ट मिनी बाल विकास योजना द्वारा निर्गत मिनी स्वास्थ्य कार्ड धारी को अपने ही क्षेत्र में मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सम्बंधित विभिन्न सलाह व शिक्षा दिया जायेगा | साथ ही बिमारियों के रोकथाम हेतु विभिन्न उपकरण देकर स्वास्थ्य के बारे जागरूक किया जायेगा तथा संस्था से जुड़े विभिन्न अस्पतालों के संगठित चिकित्सक टीम के द्वारा प्राथमिक एवं आपातकालीन स्थिति होने पर कम खर्चों में बेहतरीन उपचार किया जायेगा | हमारे संस्था द्वारा चलाये जा रहे समाज में विगत कई वर्षों से बच्चों की निःशुल्क शिक्षा केंद्र के साथ-साथ अब समाज में निःशुल्क जाँच व बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जायेगी | जिससे मिनी बाल विकास योजना संस्था के दृढ संकल्प से समाज में शिक्षित परिवार के साथ-साथ स्वस्थ्य परिवार का भी निर्माण हो सकेगा | ऐसे शिक्षित एवं स्वस्थ्य परिवार व समाज के द्वारा एक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकेगा |

             इसके अलावे मिनी स्वास्थ्य कार्ड से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं –

  1.   स्वास्थ्य संचिका - मिनी स्वास्थ्य संचिका में व्यक्ति के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दर्ज होगी | जैसे की टीकाकरण रिकॉर्ड, एलर्जी, मेडिकल इतिहास इत्यादि |
  2.  आपातकालीन स्थिति में मदद - आपातकालीन स्थिति में मिनी स्वास्थ्य संचिका में दर्ज जानकारी के आधार पर चिकित्सक टीम के द्वारा अभिलंब सलाह व उपचार प्रदान किया जायेगा |
  3.  नियमित स्वास्थ्य जाँच - मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित जाँच का रिपोर्ट स्वास्थ्य संचिका में दर्ज किया जायेगा जिससे असाध्य बिमारियों का उचित उपचार संभव हो सकेगा|
  4.  संस्था से जुड़े विभिन्न अस्पतालों के संगठित चिकित्सक टीम के द्वारा प्राथमिक एवं आपातकालीन स्थिति में कम खर्चों में बेहतरीन उपचार किया जाएगा | साथ ही बिमारियों के रोकथाम हेतु विभिन्न उपकरण देकर स्वास्थ्य के बारे जागरूक किया जाएगा |
  5. मिनी स्वास्थ्य कार्डधारी एवं फॉर्म में वर्णित आश्रित सदस्यों को आयोजित शिविर में या मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर संगठित चिकित्सक टीम के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और स्वास्थ्य शिक्षा परामर्श प्रदान किया जाएगा |

 (2)  मिनी स्वास्थ्य केंद्र   :-  मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाले उचित लाभ निम्नलिखित हैं -  

  1. स्वास्थ्य सेवाएँ - मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर संस्था के शैक्षणिक केंद्र से जुड़े बच्चे एवं उनके परिवारों तथा अन्य मिनी स्वास्थ्य कार्डधारियों को निःशुल्क जाँच चिकित्सा प्रदान की जायेगी |
  2. स्वास्थ्य शिक्षा - मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जायेगी जिससे लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेगें |
  3.  बच्चों का सर्वांगीन विकास - मिनी स्वास्थ्य केंद्र पर इस योजना के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकाश में सुधार हो सकता है |
  4.  मातरी एवं शिशु संबंधी स्वास्थ्य में सुधार - स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से गर्भ में पल रहे बच्चे और उनके माता का पारस्परिक संबंध अच्छा होने से स्वस्थ जीवन मिलता है |