MBVY ( मिनी बाल विकास योजना )
ट्रस्ट ( ट्रस्ट ) एक कानूनी इकाई है जो किसी विशेष उद्देश्यों के लिए संपत्तियों या निधियों का प्रबंधन और नियंत्रण करती है | जो संपत्तियों और निधियों को एक निश्चित उद्देश्य के लिए संजोता है, जैसे धर्मार्थ कार्य ( Charitable Work ), शिक्षा, चिकित्सा, शादी-विवाह या अन्य सामाजिक उद्देश्यों के लिए ट्रस्ट बनाया जाता है|
ट्रस्ट तीन प्रकार के होते हैं – निजी ट्रस्ट , धार्मिक ट्रस्ट , धर्मार्थ ट्रस्ट ( चैरिटेबल ट्रस्ट )
निजी ट्रस्ट – निजी ट्रस्ट व्यक्तिगत लाभ के लिए स्थापित होते हैं | जिसमें किसी व्यक्ति के संपत्तियों का प्रबंधन कानून के नजर में संजोकर रखा जाता है|
धार्मिक ट्रस्ट – ये एक ऐसे ट्रस्ट हैं जो किसी देवी-देवता या विशेष रूप से धार्मिक संपत्ति को कानून के नजर में समर्पित करने के उद्देश्यों के लिए बनाये जाते हैं, जैसे किसी धर्म और उसके सिद्धांतों को बढ़ावा देना, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरूद्वारे तथा अन्य धार्मिक स्थल का समर्थन करना या प्रचार-प्रसार करना, धार्मिक शिक्षा और सेवाएं प्रदान करना आदि | हालाकि धार्मिक ट्रस्ट जहाँ स्थित होती है वहां धार्मिक ट्रस्ट बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कानून के नियामावली पर निर्भर करती है|
धर्मार्थ ट्रस्ट ( चैरिटेबल ट्रस्ट ) - सामाजिक हित के विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए तथा गरीब, अनाथ एवं जरूरतमंद लोगों के बिच सर्वश्रेष्ठ योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए धर्मार्थ ट्रस्ट ( चैरिटेबल ट्रस्ट ) बनाया जाता है | जो सरकार, विभागीय मंत्री, प्रतिनिधि, उद्योगपति, बिजनसमैन या अन्य समाजसेवी से दान-अनुदान लेकर समाज के विशिष्ट आवश्यकताओं को पूर्ति करने हेतु जैसे – शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, अनाथालय, कौशल विकास, स्वरोजगार, शादी-विवाह इत्यादि जो धर्मार्थ ट्रस्ट ( चैरिटेबल ट्रस्ट ) के द्वारा नियमावली रूप से कार्य किये जाते हैं|
MBVY ( मिनी बाल विकास योजना ) जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट ( चैरिटेबल ट्रस्ट ) है |
MBVY ( मिनी बाल विकास योजना ) का सम्पूर्ण विवरण
चैरिटेबल ट्रस्ट MBVY ( मिनी बाल विकास योजना )
MBVY ( मिनी बाल विकास योजना ) चैरिटेबल ट्रस्ट में आपका स्वागत है, मिनी बाल विकास योजना भारतीय न्यास अधिनियम 1882 कानून के तहत अनुबंधित एक चैरिटेबल ट्रस्ट है | जो ट्रस्ट न्यू दिल्ली से रजिस्टर्ड है | जिसका पंजीयन संख्या 42 / 2021 है | जहाँ हम अपने संगठन के माध्यम से सामाजिक लोगों के जीवन को बदलने और उनके लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए समर्पित हैं। हमारा कार्य प्रारंभिक शिक्षा, कन्या विवाह दान राशि, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा, स्वच्छता, कौशल विकास / स्वरोजगार, सार्वजानिक मिनी शौचालय, बाग-बगीचा / वृक्षारोपण, वृद्धा आश्रम / अनाथ आश्रम, प्राकृतिक आपदा सहयोग राशि इत्यादि सर्वश्रेष्ठ योजनाएं क्रियान्वित हैं | जिसका लक्ष्य समाज पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव डालना है। हम जरूरतमंद लोगों के उत्थान और उन्हें आगे बढ़ने के लिए व्यवस्थित उपकरण और अवसर प्रदान करने के लिए संगठित प्रयासों की शक्ति में विश्वास करते हैं|
सामुदायिक भागीदारी
हमारा मानना है कि हमारी पहल की सफलता के लिए समुदाय की भागीदारी ज़रूरी है। हम स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि उनकी ज़रूरतों को समझ सकें और उसके अनुसार अपने कार्यक्रम तैयार कर सकें। हमारे कार्यालय कर्मचारी, क्षेत्रीय अधिकारी तथा स्वयंसेवक हमारी सभी योजनाओं के क्रियान्वन में अहम भूमिका निभाते हैं, समुदाय की सेवा के लिए अपने कौशल और समर्पण का इस्तेमाल करते हैं। हम अपने प्रभाव को अधिकतम करने और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचने के लिए अन्य गैर सरकारी संगठनों, सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्र के संगठनों के साथ भी सहयोग करते हैं। हमारी सामुदायिक सहभागिता पहलों में जागरूकता अभियान के लिए प्रारंभिक शिक्षा, कन्या विवाह दान राशि, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा, स्वच्छता, कौशल विकास / स्वरोजगार, सार्वजानिक मिनी शौचालय, बाग-बगीचा / वृक्षारोपण, वृद्धा आश्रम / अनाथ आश्रम, प्राकृतिक आपदा सहयोग राशि इत्यादि सर्वश्रेष्ठ योजनाएँ शामिल हैं। हम फीडबैक एकत्र करने और यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित बैठकें और कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं कि हमारे विभिन्न कार्यक्रम समुदाय की ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं। स्वामित्व और भागीदारी की भावना को बढ़ावा देकर, हमारा लक्ष्य टिकाऊ और दीर्घकालिक परिवर्तन लाना है|
हमारा विशेष कार्य
हमारा मिशन गांव-देहात और शहर के लोगों का जीवन को शिक्षित करना और समृद्ध बनाना है | इस संस्था की सारी योजनाएं आर्थिक, व्यवहारिक और सामाजिक कल्याण पर आधारित एक अभियान है | इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षित समाज का निर्माण करना, पर्यावरण को संरक्षित कर क्षेत्रीय वातावरण को सौंदर्य बनाना,समाज कल्याण हेतु गरीब, दिव्यांग और असहाय लोगों तक आवश्यक सेवाओं का लाभ पहुँचाकर व्यक्तियों एवं समुदायों को सशक्त करने के साथ-साथ और विकसित देश बनाना है | हम एक ऐसा समाज बनाने का प्रयास कर रहे हैं जहाँ हर किसी को एक संपूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर मिले। समुचित विकास पर ध्यान केंद्रित करके, हमारा लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति के भीतर की क्षमता को जानना और उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने में मदद करना है, अंततः एक अधिक न्यायसंगत और समृद्ध दुनिया में योगदान देना है|
आप हमें कैसे सहयोग कर सकते हैं -
MBVY चैरिटेबल ट्रस्ट में, हम मानते हैं कि हर कोई बदलाव ला सकता है। ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप हमारे मिशन का समर्थन कर सकते हैं और हमारे प्रयासों में योगदान दे सकते हैं –
-
स्वयंसेवक / क्षेत्रीय अधिकारी : हमारे चैरिटेबल ट्रस्ट में समर्पित भाव से स्वयंसेवक / क्षेत्रीय अधिकारी की टीम में शामिल हो सकते हैं और हमारे विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वन में अपना कौशल और समय सकते हैं। चाहे आप हमारे सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में से किसी का भी विशेषज्ञ हों तो आपका योगदान हमारे ट्रस्ट में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है|
-
दान से अनुदान देकर : आप हमें योजनाहित व्यवस्थित उपकरण ( सामग्री ) या आर्थिक सहयोग कर हमारे कार्यक्रमों का विस्तार करने और ज़रूरतमंद लोगों तक लाभ पहुँचाने में मदद कर सकते हैं | दान हमारी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या हमारे कार्यालय से सीधे संपर्क करके कर सकते हैं | आपकी हर योगदान हमारे लिए बहूत बड़ी सफलता ला सकती है | “समाज को करें कल्याण, दान देकर बने महान”
-
भागीदार : हम अन्य संगठनों, व्यवसायों और संस्थानों के साथ साझेदारी करने में स्वागत और विश्वाश करते हैं। आपका सहयोग मेरा सहयोग, यदि आपका संगठन हमारे साथ साझेदारी करने में रुचि रखता है, तो कृपया अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
-
प्रचार-प्रसार : MBVY चैरिटेबल ट्रस्ट और हमारे काम के बारे में लोगों को बताने और हमारे द्वारा संबोधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में हमारी मदद करें। सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, हमारी कहानियाँ साझा करें और दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आपकी आवाज़ हमारे प्रयासों को आगे बढ़ा सकती है और दूसरों को हमारे अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकती है धन्यवाद !!